Vastu Tips : घर में इस जगह तुलसी का पौधा रखने से जीवन पर पड़ता है बुरा प्रभाव

Vastu Tips : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया है। यह पौधा हर घर में पाया जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार, तुलसी में मां लक्ष्मी का वास है और इसकी पूजा करना बहुत शुभ होता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में सुख-समृद्धि के साथ धन-सम्पदा भी बढ़ती है। लेकिन अगर यही तुलसी का पौधा गलत दिशा में रख दिया जाए तो इससे घर में अशुभ प्रभाव पड़ता है और पति पत्नी के रिश्ते की डोर टूटने लगती है। इतना ही नहीं, तुलसी के पौधे को गलत दिशा में रखने से इंसान की आर्थिक स्थिति पर भी बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। चलिए आपको बताते हैं कि तुलसी के पौधे को किस दिशा में रखना चाहिए।
पैर में क्यों बांधा जाता है काला धागा? जान लें इसका धार्मिक महत्व, बांधने के नियम
इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा
वास्तु के मुताबिक तुलसी के पौधे के लिए पूर्व की दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। अगर घर में पूर्व की ओर जगह की समस्या है तो फिर आप इसे उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर का माहौल काफी सकारात्मक बना रहता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहती है। आप नौकरी में तरक्की करते हैं और अपने बिजनेस में आर्थिक रूप से काफी आगे जाते हैं।

इस दिशा में ना रखें तुलसी का पौधा
दक्षिण दिशा पितरों की दिशा मानी जाती है इसलिए तुलसी का पौधा कभी भी घर की दक्षिण दिशा की तरफ नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यही नहीं इस दिशा में पौधे लगाने से पति पत्नी के बीच कलह और आपसी मटबेहड़ बहुत ज़्यादा होते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। तुलसी के पौधे के बगल में केले का पौधा लगाना शुभ होता है।