बीजेपी विधायक टी राजा सिंह फिर गिरफ्तार, पैगंबर पर की थी विवादित टिप्पणी

भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा सिंह को एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के आरोप में एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। तेलंगाना पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह को हैदराबाद में उनके आवास से पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया। नेता के कथित बयान के लिए 23 अगस्त को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह को मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद देर शाम कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें – प्रियंका गांधी ने बिलकिस बानो के लिए मांगा न्याय

बीजेपी विधायक ने स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में सिंह कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करते दिख रहे हैं। टी राजा सिंह तेलुगु देशम पार्टी के सदस्य थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और वर्तमान में तेलंगाना में पार्टी के सचेतक हैं। राजा सिंह ने मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए कई टिप्पणियां की हैं। सिंह हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। यह हैदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह गोशामहल से विधायक हैं। हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस थाने में विधायक सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 295(a) और 153(a) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, लेकिन बाद में आदेश वापस लेते हुए उन्हें जमानत दे दी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker