कपूर खानदान के लिए बड़ी खुशखबरी, सोनम कपूर ने दिया बेटे को जन्म

बॉलीवुड के कपूर खानदान के लिए बड़ी खुशखबरी है। एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन गई हैं। उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। ये खबर सोनम के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। बता दें कि सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ बोल्ड फोटोशूट कर प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की थी। जिसके बाद आज एक्ट्रेस ने एक प्यारे बेबी बॉय को जन्म दिया है। खबर सामने आने के बाद फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। फैंस क्या बॉलीवुड स्टार्स भी सोनम को बधाई संदेश भेज रहे हैं।

इस बात की जानकारी रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सोनम और आनंद की तरफ से शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है कि 20 अगस्त 2022 को हमने  खुले दिल से अपने प्यारे और खूबसूरत बेटे का स्वागत किया है। इस जर्नी में सपोर्ट करने वाले डॉक्टर्स, नर्स,दोस्त, फैमिली मेंबर्स और सभी प्यारे लोगों का दिल से शुक्रिया..।ये सिर्फ शुरुआत है..लेकिन हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई हैं..। नीतू कपूर ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। साथ ही अनिल कपूर और सुनीता कपूर को दिल से बधाई भी दी है।

बता दें कि सोनम कपूर ने 4 साल पहले बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। जिसके बाद आज 4 साल बाद एक्ट्रेस के घर किलकारी गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने 8 मई 2018 को आनंद से शादी की थी। शादी से पहले सोनम और आनंद ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट भी किया था। दोनों की पहली मुलाकात ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रमोशन के दौरान हुई थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जिसके बाद बातों का सिलसिला बढ़ता गया और आज ये रिश्ता इतना परिपक्व हो गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker