पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, जल्द करेंगे अनाउंसमेंट

बॉलीवुड की सुपरहॉट एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को लगभग छह साल का वक्त हो गया है । अब कपल अपने पहले बच्चे की प्लानिंग कर रहा है। मुंबई गलियारों में यह खबर फैली हुई है कि बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं।पिंकविला ने इस खबर को शेयर किया है। बिपाशा बसु के गर्भवती है। जोड़े के करीबी एक सूत्र के अनुसार दोनों बेहद खुश हैं और पहली बार माता-पिता बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

सूत्रों के मुताबिक बिपाशा और करण जल्द ही सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों, परिवार और प्रशंसकों के साथ खुशखबरी साझा करेंगे। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात भूषण पटेल की 2015 की हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। उन्हें प्यार हो गया और अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए।

इस साल की शुरुआत में मालदीव में छुट्टियां मनाने वाली बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने इस साल ईद पर शानदार जश्न मनाया। बिपाशा ने अपने पति करण के साथ उनके सेलिब्रेशन से प्यार भरी तस्वीरें साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

Back to top button