ग्रामीणो ने हैण्डपम्प ठीक कराये जाने की मांग

कुरारा-हमीरपुर। कुरारा विकास खंड क्षेत्र के ककरऊ गांव में लगे हैंडपंम्प खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या है। वही ग्राम पंचायत द्वारा इनका सुधार नहीं किया जा रहा है। इसके चलते लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कुरारा क्षेत्र के ककरऊ गांव में ग्राम पंचायत द्वारा 40 हेंडपंम्प लगे हैं। इनमें 18 हेंडपंम्प खराब पड़े हैं। कुछ हेंडपंम्प गंदा पानी दे रहे हैं। जिनका पानी कुछ देर रखने पर लाल हो जाता है। जो कि पीने लायक नहीं रहता है।

गांव निवासी धर्मंन्द्र, रामबाबू, राजेश आदि ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप लगा ह।ै लेकिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगो को पेयजल आपूर्ति नही मिल पा रही है।

वही हेंडपंम्प भी खराब होने के कारण लोगो को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़रहा है। लोगों ने हेंडपंम्प ठीक कराये जाने की मांग की है।

Back to top button