पाकिस्तान : विदेशी युवती के साथ गैंगरेप का मामला आया सामने

दिल्लीः

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक 21 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। वारदात को होटल में अंजाम दिया गया। लड़की अमेरिका की रहने वाली थी। वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान आई थी।

घटना 17 जुलाई की है। लड़की अपने 2 दोस्तों के साथ डीजी खान जिले के हिल स्टेशन ‘फोर्ट मुनरो’ के एक होटल में रह रही थी।

डीजी खान के डेप्युटी कमिशनर अनवर बरियार ने कहा- अमेरिका से आई लड़की पिछले 7 महीने से देश में रह रही थी। वो एक व्लॉगर है। अपने दोस्तों- मुजमिल सिप्रा और अजान खोसा के साथ यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने फोर्ट मुनरो आई थी। यहां दोनों लड़कों ने उसका रेप किया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि रेप करने के बाद दोनों लड़कों ने उसका MMS भी बनाया। बाद में वो उसे ब्लैकमेल भी करने लगे। पुलिस ने दोनों आरोपियों में एक- मुजमिल सिप्रा को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पंजाब प्रांत में पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PMLN) की सरकार है। हमजा शरीफ यहां के मुख्यमंत्री हैं। हमजा मुल्क के वजीर-ए-आजम शाहबाज शरीफ के बेटे हैं। लोगों का गुस्सा देखते हुए प्रधानमंत्री शाहबाज को खुद दखल देना पड़ा। उन्होंने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं

पिछले महीने पंजाब प्रांत के होम मिनिस्टर अत्ता तराड़ ने रेप के बढ़ते मामलों को देखते हुए इमरजेंसी लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था- पंजाब में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामले बेहद गंभीर मुद्दा हैं। पंजाब में रोजाना रेप के 4-5 मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते सरकार रेप और इस तरह के मामलों से निपटने के लिए यह फैसला लेना पड़ा। माता-पिता से अपील है कि बच्चों को घर पर अकेला न छोड़ें।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker