इस देश में कुकिंग आयल के बदले मिल रही बराबर बियर

दिल्ली: यूरोप इन दिनों कुकिंग सनफ्लावर ऑयल की कमी से जूझ रहा है। रूस-यूक्रेन जंग के चलते सप्लाई प्रभावित है। जिसके कारण यूरोपियन देशों तक कुकिंग ऑयल नहीं पहुंच पा रहा है। रेस्तराँ और होटलों की स्थिति तो और भी खराब है। वे चाह कर भी अपने कस्टम्बर्स को उनकी पसंदीदा डिश नहीं खिला पा रहे हैं।

इस समस्या से बचने के लिए जर्मनी के एक पब ने अनोखा तरीका अपनाया है। म्यूनिख के इस पब ने सनफ्लावर ऑयल के बदले में उतनी ही मात्रा में बियर देने का ऑफर दिया। जिसके बाद लोग बड़ी संख्या में कुकिंग ऑयल के बदले बियर लेने आ रहे हैं। जिससे पब की तेल की कमी की समस्या का समाधान हो गया है। रूस और यूक्रेन दुनिया के दो सबसे बड़े सनफ्लावर ऑयल उत्पादक देश हैं। जंग शुरू होने से पहले दुनिया भर की जरूरतों का 80% तक कुकिंग ऑयल रूस और यूक्रेन से ही आता था। यूरोप में खाने में सनफ्लावर ऑयल का इस्तेमाल काफी किया जाता है। जंग के बाद यह तेल यूरोप नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके चलते कई देशों में खाद्य तेल का संकट खड़ा हो गया है।

जर्मनी में एक लीटर सनफ्लावर ऑयल की कीमत आमतौर पर 4.5 यूरो है, जबकि इतनी ही बियर के लिए 7 से 8 यूरो खर्च करने पड़ते हैं। पब के इस ऑफर से लोगों को काफी किफायती दर पर बियर मिल रही है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पब से अब तक लोग तेल के बदले 400 लीटर से ज्यादा बियर पी चुके हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker