भूतेश्वर महाराज के दर्शन करने आई बुजुर्ग महिला से चोरों ने झपटी चेन

उरई/जालौन,संवाददाता। कोंच में बुधवार की देर शाम अज्ञात चोर एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनकर रफूचक्कर हो गए। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर इलाकाई लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर की निवासी रामश्री अग्रवाल हर दिन की तरह बुधवार की देर शाम को नगर के प्रमुख चैराहे चन्दकुआ स्थित भगवान भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने गई हुई थी। मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की और वापस अपने घर जा रही थीं, तभी अज्ञात चोरों ने गले से सोने की चेन झपट ली और भाग गए।

बुजुर्ग महिला के चीखने-चिल्लाने पर लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर कोंच प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही, एसएसआई आनंद कुमार सिंह, दरोगा सर्वेश कुमार आदि पहुंच गए और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

इसके बाद पीड़ित रामश्री से बातचीत की और चोरों ने बारे में जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस चैराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगालने में जुट गई है।

चोरों ने जहां इस घटना को अंजाम दिया है वह व्यस्ततम चैराहा है। यहां पर रात में 10-11 बजे तक चहल-पहल बनी रहती है। यहां पर बना भूतेश्वर महाराज के मंदिर पर भी भक्तगण आते जाते रहते हैं। इसके बाद भी चोरों ने बिना किसी की परवाह करते हुए इस घटना को अंजाम दे दिया।

Back to top button