कम बजट में घूमने के लिए खूबसूरत हिल स्टेशन है डलहौजी

हिमाचल प्रदेश के आसपास घूमने के लिए कई सारे हिल स्टेशन हैं। अगर आप कम बजट में किसी हिल स्टेशन को घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो डलहौजी जा सकते हैं। खूबसूरत वादियों और हरियाली में सुकून भरे पल बिताने के लिए भी कई लोग यहां जाते हैं। लेकिन क्या जुलाई के महीने में घूमने के लिए ये जगह सही है या नहीं?

कैसा होता है मौसम?

हल्की फुहार को एंजॉय करना चाहते हैं तो आर डलहौजी जा सकेत हैं। यहां देश के कई दूसरे हिस्सों की तुलना में हल्का मानसून होता है, जिसमें भारी बारिश कम होती है। ऐसे में दिन हो या रात हवा हमेशा ठंडी रहती है।


कैसा होता है तापमान?

बारिश के मौसम में यहां का तापमान दिन में करीब 18 से 23 डिग्री तक होता है, वहीं रात में ये घटकर 13 से 19 रह जाता है। यही वजह है कि इस मौसम में भी यो लोगों की पसंद बना रहता है। 


मॉनसून में क्यों जाना चाहिए डलहौजी

डलहौजी में मॉनसून के दौरान रोमांटिक मौसम होता है। सुकून के पल बिताने के लिए ये सही जगह है। गर्मियों के महीने में आप यहां कुछ एक्टिविटी को एंजॉय कर सकते हैं। इस मौसम में खज्जियार का नजारा और भी खूबसूरत होता है। इस जगह को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां पर कई तरह की एक्टिविटी को एंजॉय किया जा सकता है। 

यहां जाने से पहले इन बातों को जानें

रिपोर्ट्स की मानें तो डलहौजी में दूसरे पहाड़ी एरिया में बाढ़ या भूस्खलन का खतरा नहीं है, इसलिए आपको मौसम के बारे में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

बैग में रखें ये चीजें

-रेन प्रूफ जैकेट
-अच्छी जोड़ी के जूते 
– मच्छर और बग रेपिलेंट

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker