बिकिनी में ही नहीं ट्रेडिशनल लुक में भी कहर ढाती हैं टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड, लेटेस्ट तस्वीरें हैं सबूत

एक्ट्रेस दिशा पटानी बॉलीवुड की सबसे हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेज में से एक हैं। दिशा के फैंस उनकी तस्वीरों को देखने के लिए बेकरार रहते हैं। दिशा अपनी नई तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दिशा ने अपनी लेटेस्ट फोटोज से एक बार फिर सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल रही हैं।

दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज़ में दिशा पिंक कलर की सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी पहने नजर आ रही हैं। दिशा ने साड़ी के साथ सिल्वर कलर का स्ट्रैप वाला ब्लाउज पहना है।  इस साड़ी में दिशा अपने परफेक्ट कर्व्स को फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने आंखों पर काजल और आईलाइनर और मॉव शेड की लिपस्टिक के साथ इस लुक को कंप्लीट किया है। उन्होंने बालों को साइड पार्टीशन में करके खुला छोड़ा है। दिशा ने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज दिए हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स को दिशा का यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। लोग उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।: वहीं एक अन्य ने लिखा, “दिलों की रानी- दिशा पाटनी।” लोग दिशा को इस ट्रेडिशनल अवतार में देखकर हैरान हैं। यूजर्स ने इन तस्वीरों पर हार्ट और फायर वाले इमोजी की झड़ी लगा दी है।

Back to top button