जंगल में विशाल पेड़ में जा छुपा सांप, चील निगाहें रखने वाले को ही आएगा नज़र

दिल्लीः कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं जिन्हें बाकायदा आंखों को भ्रमित करने के लिए ही डिजायन किया जाता है. जिनमें छुपे कुछ रहस्यमयी चीज़ों या जीवों को खोजने की चुनौती भी दी जाती है. जो आसान तो बिल्कुल नहीं होती. लेकिन कुछ तस्वीरें ऐसी भी होती है जो नेचुरल होकर भी ऐसा भ्रम पैदा कर जाती है जो प्राकृतिक ऑप्टिकल इल्यूज़न क्रिएट कर जाती है. ऐसी ही एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आकर सबका दिमाग चकराने पर मजबूर कर दिया.

यूट्यूब के ब्राइट साइड चैनल पर पोस्ट की गई तस्वीर में विशाल और जटिल जड़ों वाले एक पेड़ पर कहीं एक सांप के छुपे होने दावा किया जा रहा है. जिसे खोजना चुनौती हो सकती है. लेकिन पेड़ पर सांप को खोजकर आप कम से कम वक्त में जीनियस बन सकते हैं.

विशाल पेड़ वाली तस्वीर को देख पहले तो आंखे चौंधियां ही जाएंगी. पुराने बरगद के वृक्ष की ही तरह विशाल जटाओं वाले इस पेड़ ने इतनी दूर तक अपनी जड़े फैला रखी हैं कि जहां तक नज़र जाएंगी बस गहरी जड़ें ही दिखेंगी. जैसे गहरे भूरे रंग की लकड़ी की लताएं ज़मीन पर चारों तरफ फैल गई हो. कहीं चिपटी तो कहीं उभरी हुई नज़र आ रही थी. जड़े जितना ज़मीन ऊपर फैली दिखाई दे रही थीं उतना ही ज़मीन के भीतर भी गहरी होगी. लेकिन इतने विस्तार वाले जड़ों के बीच क्या आप किसी ज़हरीले सांप को देख पाने में सक्षम हो रहे हैं. जो यहीं छुपा हुआ है. तस्वीर के सबसे दाहिनी तरफ ज़मीन पर एक जड़ के ऊपर लपेटा मारता गहरा काला सांप नज़र आ जाएगा.

Back to top button