चीनी नागरिक के दोस्त रवि नटवरलाल और उसके साथी पुष्पेंद्र से एसटीएफ कर रही पूछताछ

दिल्लीः चीनी नागरिक के दोस्त रवि नटवरलाल और उसके साथी पुष्पेंद्र से एसटीएफ पूछताछ कर रही है। एसटीएफ की पूछताछ में घरबरा गांव में चलने वाले चीनी नागरिकों के गेस्ट हाउस और फर्जी कंपनियों का सच सामने आएगा। रवि के मोबाइल और लैपटॉप के बरामद होने पर केस से जुड़ा काफी डाटा मिलने की उम्मीद है। चीनी नागरिक सुफाई के दोस्त रवि नटवरलाल और उसके साथी पुष्पेंद्र को पांच दिन के रिमांड पर लेकर एसटीएफ पूछताछ कर रही है। 

एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को दूसरे दिन भी दोनों आरोपियों से संबंधित केस के बारे में पूछताछ की। एसटीएफ की पूछताछ में घरबरा गांव में चलने वाले गेस्ट हाउस और फर्जी कंपनियों का सच सामने आएगा। पुष्पेंद्र पर इस गेस्ट हाउस में उत्तर पूर्व की लड़कियां वेश्यावृत्ति के लिए भेजने का आरोप है। एसटीएफ द्वारा पुष्पेंद्र से इस संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। 

एसटीएफ की टीम रवि नटवरलाल के मोबाइल और लैपटॉप को बरामद करने का प्रयास कर रही है। रवि नटवरलाल के मोबाइल और लैपटॉप के बरामद होने पर केस से जुड़ा काफी डाटा मिलने की उम्मीद है। एसटीएफ द्वारा आरोपियों के बैंक खातों की भी डिटेल खंगाली जा रही है जिसके जरिये इनके द्वारा किए जाने वाले पैसे के लेनदेन के बारे में पता चल सकेगा। दरअसल यह मामला हवाला कारोबार और बिटकॉइन करेंसी से भी जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। 

Back to top button