इस पूरे हफ्ते दिल्ली में मंडराएंगे बादल,6 जुलाई को बारिश के आसार

दिल्लीः राजधानी दिल्ली में अगले हफ्तेभर तक बरसात का मौसम बना रहेगा। इस बीच खासतौर पर छह जुलाई के दिन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भारी बरसात हो सकती है। शुक्रवार के दिन भी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बरसात दर्ज की गई। दिल्ली में मानसून के आगमन के साथ ही लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार की सुबह से बादल छाए रहे। 

बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में खासी गिरावट हुई है। दिल्ली की मानक वेधशाला में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से पांच डिग्री कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 98 से 80 फीसदी तक रहा। 

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली पर बादल और बारिश की यह मेहरबानी अभी बनी रहेगी। अगले छह दिनों में बीच-बीच में हल्की बरसात होगी। जबकि, छह जुलाई के दिन भारी बरसात हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker