दंतेवाड़ा में माओवादियों ने CAF कैंप पर किया हमला

दिल्लीः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने बुधवार की रात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के कैंप पर हमला बोल दिया। गोलीबारी की आवाज सुनकर जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग 40 मिनट तक तक दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हुई। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। इस हमले में 4 लोग घायल हुए हैं, जिसमें दो जवान और कैंप में मजदूरी करने वाली दो महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। नक्सल हमले की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। 

दंतेवाड़ा पुलिस के अनुसार बुधवार रात 8.30  बजे के बीच जंगल की तरफ से नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर अचानक हमला कर दिया। करीब 40 मिनट तक फायरिंग हुई। माओवादियों द्वारा लगभग 15 BGL Shell दागे गये, जिनमें से 7 BGL Shell विस्फोट हुए। कैंप के अंदर मौजूद छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं डीआरजी की टीम ने जवाबी कार्यवाही की। माओवादियों की फायरिंग में कैंप निर्माण स्थल में मजदूर के रूप में काम कर रहीं 2 महिलाओं एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 2 जवानों को मामूली चोटें आई हैं। घायल महिलाओं में दुले हेमला व बुदरी ताती शामिल हैं। वहीं आरक्षक सलीम लकड़ा को पीठ व आरक्षक किशन सूर्यवंशी को दाहिने कान के पास चोट लगी है। घायल महिला मजदूर दुले हेमला को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी 3 लोगों का उपचार छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कैंप में किया गया। इन सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker