Domino’s की कर्मचारी ‘पिज्जा गर्ल’ को चार लड़कियों ने मारा

दिल्लीः मध्य प्रदेश में एक युवत की बेरहमी से पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित युवती उस वक्त मदद के लिए लोगों से गुहार लगा रही थी लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। गंभीर बात यह भी है कि उसकी पिटाई 4 लड़कियों ने ही मिल कर की है। लड़की को डंडे से भी पीटा गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि 4 लड़कियों ने इस युवती को घेर लिया है और उसकी जमकर पिटाई कर रही हैं। एक लड़की के हाथ में डंडा भी है जिससे वो युवती को पीट रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि यह पीड़िता चीख-चिल्ला और रो रही है लेकिन कोई उसकी नहीं सुनता है। कुछ लोग भी आसपास जमा हैं लेकिन वो उसकी मदद नहीं करती हैं।

युवती के बाल खींचे जाते हैं और धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया जाता है। लेकिन किसी को भी उसपर दया नहीं आती है। किसी तरह वो लड़की उठने के बाद इन चारों लड़कियों से बचने के लिए एक घर की तरफ दौड़ती है। पीड़ित लड़की को लात, थप्पड़ और घूसे से भी पीटा जाता है।

बताया जा रहा है कि जिस लड़की की पिटाई की गई है वो पिज्जा डिलीवरी का काम करती है। चारों लड़कियों ने आरोप लगाया था कि पीड़िता उन्हें घूर रही थी और फिर इसके बाद उसकी पिटाई की गई है। जब पीड़िता इन लड़कियों से कहती है कि वो पुलिस में इसकी शिकायत करेगी तो चारों बेखौफ लड़कियां उससे कहती हैं कि जा कर थाने में शिकायत दर्ज करवा दो।

बहरहाल अब इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की Domino’s की कर्मचारी है। जिन 4 लड़कियों ने उसकी पिटाई की है उनके बारे में कहा जा रहा है कि वो एक स्थानीय गैंग की सदस्य हैं। इस वीडियो को आरोपियों ने खुद ही शेयर किया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker