देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस,महाराष्ट्र टॉप पर,

दिल्लीः

देश में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन कोरोना के 8 हजार से ज्यादा मरीज मिले। शनिवार को 8582 केस मिले और एक मौत हुई। सबसे ज्यादा 2,922 केस महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। केरल में 2,471 और दिल्ली में 795 केस सामने आए। देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 43,128 रही।

शनिवार को देश में कुल 3.16 लाख कोविड टेस्ट किए गए। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.71% दर्ज किया गया। वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.02% दर्ज किया गया। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 4.32 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान के तहत शनिवार तक 195 करोड़ (1,95,05,33,258) से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। वहीं, शनिवार को शाम 7 बजे तक 11 लाख (11,30,430) वैक्सीन के डोज लगाए गए।

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 795 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 556 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि यहां कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। यहां कोरोना को 2,247 एक्टिव केस मौजूद हैं। इसके साथ ही मृत्यु दर 4.11% दर्ज किया गया।

देश में सबसे अधिक 2,922 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले हैं। वहीं एकमात्र मौत भी यहीं हुई है। यहां बीते दिन 1392 लोग रिकवर हो चुके हैं। यहां एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14,858 है। इससे पहले शनिवार को यहां 3,081 नए केस मिले थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker