श्रीलंका की मदद करने के लिए चीन ने की भारत की सराहना

दिल्ली: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद करने के लिए चीन ने भारत की सराहना की है।   एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा, ‘श्रीलंका की मदद करने वाले भारत की चीन सराहना करता है।’ 

लिजियान ने कहा, ‘भारत सरकार ने श्रीलंका की मदद के लिए काफी कुछ किया है। हम उन प्रयासों की सराहना करते हैं। इस क्रम में श्रीलंका व अन्य विकासशील देशों की मदद करने वाले भारत और अन्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय   के साथ काम करने के लिए चीन तैयार है।’ श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में चीनी प्रवक्ता ने  कहा, ‘चीन की सरकार इस तरह के कामों में अपना पूरा सहयोग देगी और श्रीलंका को मदद मुहैया कराएगी।’ 

 6 जून को राजपक्षे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि चीन की ओर से अब तक कोई मदद नहीं मिली है जबकि श्रीलंका ने 1 बिलियन डालर का कर्ज भी मांगा था। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लग रहा कि अब चीन का फोकस साउथ ईस्ट एशिया और अफ्रीका की ओर चला गया है। इसके जवाब में चीनी प्रवक्ता ने बताया कि बीजिंग की ओर से श्रीलंका पर नजर रखी जा रही है और श्रीलंका जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है उसे लेकर चिंतित भी है। हाल में ही श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पेइरिस ने कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले से मिलकर भारत की एक अच्छे पड़ोसी का धर्म निभाने के लिए प्रशंसा की है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker