कान्स फिल्म फेस्टिवल में महिलाओं ने रूस के विरोध में स्मोक ग्रेनेड फेंके

दिल्ली: 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर रविवार को महिलाओं ने यूक्रेन के सपोर्ट में प्रदर्शन किया। रूसी सैनिकों का विरोध करते हुए उन्होंने स्मोक ग्रेनेड्स यानी धुएं के गोले फेंके। इसके बाद रेड कार्पेट इवेंट कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। इसके पहले शुक्रवार को भी एक महिला ने न्यूड होकर यूक्रेन में रूसी एक्शन का विरोध किया था। रविवार को फेस्टिवल के रेड कार्पेट इवेंट में काले कपड़े पहनकर आईं महिलाओं के एक ग्रुप ने यूक्रेन के सपोर्ट में बैनर लहराया। इसके बाद एक बमनुमा चीज वहां फेंक दी, इससे पूरे कैंपस में धुआं-धुआं हो गया। बैनर पर ‘ए वुमन’ संबोधन के साथ महिलाओं के नामों की एक लंबी सूची थी। द आउटलेट के अनुसार सूची में जो नाम लिखे थे, वे फ्रांस में पति से प्रताड़ित महिलाओं से मिलते-जुलते हैं। ये महिलाएं घरेलू हिंसा में मारी गई थीं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker