इमरान खान ने भारत को सराहा , जाने वजह

दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। इमरान के मुताबिक, भारत ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वो किसी के दबाव में नहीं झुकता। दुनिया में फ्यूल महंगा होता जा रहा है, इसके बावजूद भारत सरकार ने अपने नागरिकों को बहुत बड़ी राहत दी है। भारत क्वॉड का मेंबर है और इसके बावजूद वो रूस से सस्ता तेल खरीद रहा है।

यह पहली बार नहीं है जब इमरान ने मोदी सरकार के फैसलों की तारीफ की हो। सत्ता जाने के बाद से इमरान कई रैलियों में भारत की आजाद फॉरेन पॉलिसी की तारीफ कर चुके हैं। खान ने यहां तक कहा है कि भारत भले ही हमारा दुश्मन मुल्क हो, लेकिन उसकी अच्छी नीतियों से सीख लेना चाहिए।

केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी घटा दी। इससे पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

इसके बाद इमरान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। कहा- भारत क्वॉड का मेंबर है। उस पर अमेरिकी दबाव है। इसके बावजूद वो रूस से सस्ता तेल खरीद रहा है और इसके जरिए अपने नागरिकों को राहत दे रहा है। मेरी सरकार भी भारत की तर्ज पर इंडिपेंडेंट फॉरेन पॉलिसी चाहती थी और उस पर काम कर रही थी। आज जो सरकार है, वो फिजूल दावे करते घूम रही है। इकोनॉमी तबाह हो चुकी है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker