गैस सिलिंडर फिर हुआ मेहेंगा, हर दिन 2 रुपए से ज्यादा बढ़े दाम
दिल्ली: घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में शनिवार को 50 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में नई कीमत 999.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा इस बढ़ोतरी के बाद बिहार में गैस सिलेंडर के दाम 1,100 रुपए के पार निकल गए है। यहां सुपौल में ये 1104.50 रुपए का मिल रहा है।
इससे पहले मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि की गई थी। हालांकि, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। 1 मई को कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 102 रुपए बढ़े थे। इसके बाद इनकी कीमत 2,355 रुपए हो गई। पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद तेल कंपनियों ने 22 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा किया था। इससे बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 1 हजार रुपए के ऊपर निकल गया था। दिल्ली में 1 मई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी, जो अब 999.50 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 130.50 बढ़ी है। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।