विश्व की सबसे वृद्ध महिला जापान की केन तनाका का 119 की उम्र में निधन

दिल्ली: दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान की केन तनाका का 119 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका निधन 19 अप्रैल को हुआ। सरकार ने यह जानकारी सोमवार को दी। उनके निधन के बाद अब फ्रांस की लुसिले रेनडोन (सिस्टर एंड्रे) दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गई हैं। उनकी उम्र 118 साल 73 दिन है। केन का जन्म 2 जनवरी 1903 को जापान के दक्षिण पश्चिम फुकुओका क्षेत्र में हुआ था। इसी साल राइट ब्रदर्स ने पहली बार अपने बनाए विमान में उड़ान भरी थी और मेरी क्यूरी नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली महिला बनी थी।

तनाका नर्सिंग होम में रह रहीं थीं। वहां वे बोर्ड गेम रेवर्सी खेलती थीं, गणित के सवाल हल करती थीं और चॉकलेट और सोडा लेती थीं। अपनी युवा अवस्था के दौरान उन्होंने कई बिजनेस किए। इनमें नूडल शॉप और राइस केक स्टोर भी शामिल हैं। उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मार्च 2019 में 116 वर्ष की उम्र में दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माना था। सितंबर 2020 में जापान ने उन्हें 117 वर्ष 261 दिन की उम्र में जापान का अब तक सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माना।

Back to top button