‘फोर्स’ में हुई विवेक ओबेरॉय की एंट्री

अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के बाद पिछले दिनों रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स से 2 और नए किरदार रिवील किए थे जिन्हें शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा प्ले करेंगे।

शिल्पा और सिद्धार्थ के बाद अब रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप गैंग का एक सबसे बड़ा पत्ता खोला है। रोहित शेट्टी ने मंगलवार को अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ से विवेक ओबेरॉय का लुक रिवील किया है। विवेक का लुक देखकर ही फैंस क्रेजी हो गए हैं।

 रोहित शेट्टी ने विवेक ओबेरॉय का लुक रिवील करते हुए लिखा- आपका स्वागत है विवेक। हालांकि देखना ये होगा कि क्या सीरीज में विवेक के किरदार का नाम विवेक ही होगा या फिर उन्हें कोई और नाम दिया जाएगा। क्योंकि रोहित ने अभी तक उनका नाम रिवील नहीं किया है।

फर्स्ट लुक पोस्टर में विवेक ओबेरॉय हाथ में गन थामे काफी एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि विवेक ओबेरॉय एक्शन फिल्में करने के लिए मशहूर रहे हैं।

एक वक्त पर उनकी तुलना सलमान खान के साथ की जाती थी, लेकिन फिर दबंग खान के साथ झगड़े के बाद उनके करियर में अचानक से डाउन फॉल आया। अब रोहित शेट्टी द्वारा विवेक को हायर किए जाने को उनके करियर के सबसे बड़े यूटर्न के तौर पर देखा जा रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker