प्रियंका चोपड़ा ने बेटी का नाम रखा है हटके

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीती जनवरी पेरेंट्स बने हैं। प्रियंका ने अब तक अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी बेटी का नाम मालती मैरी है।

प्रियंका सरोगेसी के जरिये मां बनी थीं। खबरें थीं कि उनकी बेटी प्रीमैच्योर पैदा हुई थी तो कुछ वक्त उसे अस्पताल में भी रहना पड़ा। प्रियंका और निक ने अब तक उसकी झलक भी लोगों को नहीं दिखाई है।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम का खुलासा उसके बर्थ सर्टिफिकेट से हुआ है। प्रियंका की बेटी 15 जनवरी को पैदा हुई थी। निक और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर 22 जनवरी को यह खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की थी।

प्रियंका चोपड़ा के फैन्स उनकी बेटी की झलक देखने के लिए बेकरार हैं। इस बीच खबर है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, मालती मैरी का जन्म 15 जनवरी को रात 8 बजे हुआ था। यह जानकारी उसके बर्थ सर्टिफिकेट से मिली है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मां का नाम मधु मालती चोपड़ा है। मालती का मतलब खुशबू वाला फूल या चांदनी भी होता है। हालांकि प्रियंका या निक की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है।

Back to top button