सेंसेक्स 400 पॉइंट से ज्यादा की बढ़त के साथ 56900 के करीब , निफ्टी 17000 के पार

दिल्ली: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त जारी है। सेंसेक्स करीब 407.21 पॉइंट की बढ़त के साथ 56,870.36 पर और निफ्टी 119.70 (0.71%) पॉइंट की बढ़त के साथ 17,078.35 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के शेयर्स में सबसे ज्यादा बढ़त रिलायंस, मारुति, डॉ रेड्डीज, अल्ट्रा सीमेंट और महिंद्रा में है।

आज सेंसेक्स 278 पॉइंट की बढ़त के साथ 56,741 पर खुला। निफ्टी में भी 87 पॉइंट की बढ़त रही। यह 17,045 पर खुला। सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो, रियल्टी और मीडिया के स्टॉक्स में है। BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 200 पाइंट से ज्यादा की बढ़त है। मिडकैप में ACC, एस्टरल, बायोकॉन, अडाणी पावर, VBL, TVS मोटर्स, MRF और टीवीएस मोटर्स में तेजी है। जबकि क्रिसिल, लोढ़ा, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंस, इंडियन होटल में गिरावट है। स्मॉल कैप में रिस्पॉन्सिव इंडस्ट्री, विजया, ऑन मोबाइल, सनसेरा, जीनस पावर सनफ्लैग और MRPL में बढ़त है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker