ग्रीस ने जब्त किया रूस का तेल टैंकर पेगास

दिल्ली: रूस पर यूक्रेन के हमले के बाद यूरोपीय यूनियन द्वारा मॉस्को पर लगाए गए प्रतिबंधों के चलते ग्रीस ने इविया आइलैंड के पास रूसी तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। ग्रीक कोस्ट कार्ड ने गुरुवार को ये जानकारी दी है कि उन्होंने रूसी ऑयल टैंक को अपने कब्जे में ले लिया है। इस महीने की शुरूआत में ही यूरोपीय यूनियन ने रूसी झंडों वाले जहाजों को 27 देशों के बंदरगाहों पर आने पर बैन लगा दिया था।

जानकारी के मुताबिक जिस रूसी जहाज पेगास को ग्रीक कोस्ट कार्ड ने जब्त किया है उसमें 19 क्रू मेंमर हैं और उसे ईविया के दक्षिण तटीय इलाके के केरिस्टोस के पास जब्त किया गया है। ये इलाका ग्रीक मेनलैंड से जुड़ता है जो ग्रीस की राजधानी एथेंन्स के पास का इलाका है। रूसी जहाज को कब्जे में लेने को लेकर ग्रीक कोस्ट कार्ड के एक अधिकारी ने कहा कि यूरोपीय यूनियन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को चलते उन्होंने इस रूसी जहाज को जब्त किया है। उन्होंने कहा कि जहाज पर मौजूद तेल को नहीं छोड़ा जाएगा। एथेंस न्यूज एजेंसी के मुताबिक पेगास के इंजन में कुछ दिक्कत आने के बाद उसे केरिसोस की तरफ मोड़ दिया गया जहां ग्रीक कोस्ट गार्ड ने उसे जब्त कर लिया।

गौरतलब है कि यूरोपीय देशों द्वारा लगाए गए तमाम आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद रूस यूक्रेन पर हमले करना नहीं छोड़ रहा है। यूक्रेन में चारों तरफ बर्बादी ही बर्बादी नजर आ रही है। लाखों यूक्रेनी नागारिक अपनी जान बचाकर यूक्रेन से सटे देशों के बार्डर पर रिफ्यूजी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। संयुक्त राष्ट्र भी रूस-यूक्रेन युद्ध का हल निकालने में विफल रहा है। इसके अलावा इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने भी रूस को तुरंत यूक्रेन पर हमला रोकने का आदेश दिया है लेकिन रूस किसी भी दवाब में ना आते हुए यूक्रेन पर लगातार बमबारी कर रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker