सेंसेक्स में 1200 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 313 अंक फिसला

दिल्ली: सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी गिरावट का दौर जारी है। सेंसेक्स 1254.88 (2.15%) पॉइंट की गिरावट के साथ 57,084.05 पर जबकि निफ्टी 313.60 (1.79%) अंक फिसलकर 17,162.05 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के बढ़त वाले स्टॉक में NTPC, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं। मार्केट में गिरावट की वजह महंगाई का डर, चीन में बढ़ते कोरोना के मामले और रूस पर लग रहे कड़े बैन को बताया जा रहा है।

सेंसेक्स 1000 पॉइंट की गिरावट के साथ 57,338 पर खुला जबकि निफ्टी 292 अंक फिसलकर 17,183 पर खुला। आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंक, IT, फाइनेंशियल सर्विस और मीडिया के शेयर्स में है। BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप में 400 पाइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में अडाणी पावर, ऑयल, NHPC,BEL, HAL, वरूण बिवरेज और JSW एनर्जी में तेजी है। जबकि वोल्टास, सन टीवी, लोढ़ा, यस बैंक, माइंड ट्री, बजाज होल्डिंग में गिरावट है। स्मॉल कैप में विंड लास बायोटेक, जिंदल वर्ल्ड वाइड, उत्तम सुगर में बढ़त है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker