सेंसेक्स 1292 पॉइंट की बढ़त के साथ 60,569 पर बंद, निफ्टी 18000 के पार

दिल्ली: बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1292.33 पॉइंट (2.18%) की बढ़त के साथ 60,569.02 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 382 (2.17%) की तेजी रही। यह 18,053 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा खरीदारी बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और मेटल स्टॉक्स में दिखी। रियल्टी और आईटी इंडेक्स फ्लैट बंद हुए।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 488 पॉइंट की बढ़त के साथ 59,764 पर खुला। आज सेंसेक्स ने 60,845 का ऊपरी और 59,760 का निचला स्तर बनाया। वहीं NSE का निफ्टी भी 139 अंको की बढ़त के साथ 17,809 पर खुला। सबसे ज्यादा बढ़त HDFC, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एशियन पेंट्स के स्टॉक्स में दिखी।

निफ्टी के आज सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान के साथ बंद हुए। इसमें निफ्टी बैंक (4%) और फाइनेंशियल सर्विस (4.64%) के साथ सबसे ज्यादा बढ़त रही। वहीं ऑटो 1.19% और IT इंडेक्स (0.27%) के साथ बढ़त देखी गई। प्राइवेट बैंक 3.92% की तेजी रही। रियल्टी इंडेक्स 0.34% चढ़ा। वहीं मीडिया 1.41% और FMCG इंडेक्स 1.31% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker