गैस सिलेंडर महंगा हुआ ,  कीमत एक हजार के पार

दिल्ली: पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद अब महंगाई बढ़ना शुरू हो गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा किया है। इससे बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 1 हजार रुपए के ऊपर निकल गया है। पटना में ये 1048 रुपए का मिल रहा है। दिल्ली की बात करें तो यहां अब 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए में मिलेगा।

दिल्ली में 1 मार्च 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 819 रुपए थी, जो अब 949.50 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 130.50 बढ़ी है। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है। पिछले 8 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी होकर 949.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 949.50 रुपए है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ था। पेट्रोल और डीजल के रेट चार नवंबर, 2021 के बाद से स्थिर थे। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में भी छह अक्टूबर, 2021 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ था। दूसरी ओर, रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 40% तक का उछाल आ गया था। इसी के चलते तेल कंपनियों पर इनके दाम बढ़ाने को लेकर दबाव था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker