पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीज का निधन, दिमाग में चोट के चलते दो महीने से थे अस्पताल में भर्ती
दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडीज का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 80 वर्षीय ऑस्कर फर्नांडीज का पिछले दो महीने से मंगलुरू के येनोपोया अस्पताल में इलाज चल रहा था। 18 जुलाई को वह घरेलू कामकाज करते हुए चोटिल हुए थे।
इसके बाद उन्हें सिर में अंदरूनी चोटें आई थीं। इसके बाद 19 जुलाई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां 27 जुलाई को ब्रेन सर्जरी के बाद खून के थक्के हटाए गए थे। इसके बाद से उनकी लगातार डायलिसिस चल रही थी।