फॉलो करें ये स्मार्ट कुकिंग टिप्स

इंडियन फूड हेल्दी ही नहीं बल्कि टेस्ट का भी खजाना होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि दुनिया में वेट लॉस को लेकर जितनी भी स्पेशल डाइट के बारे में बातें होती हैं, वे पहले से ही हमारी दिनचर्या में शामिल होती है, जिन्हें वेट कंट्रोल और हेल्दी रहने के लिए अच्छा माना जाता है।

फर्क सिर्फ इतना है कि इन्हें बनाने के तरीकों में बदलाव करके पोषक तत्वों को बचाया जा सकता है। जैसे, हम सभी जानते हैं कि सब्जियों को ज्यादा पकाने से इनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं इसलिए कुछ चीजों को उबालकर, तो कुछ चीजों को रोस्ट करके खाना चाहिए। 

वेजिटेबल बास्केट 
वेजिटेबल बास्केट इसके नाम से ही पता चलता है कि कई सब्जियों का मिक्चर होता है। इसके लिए आप अपनी पसंद की सब्जियों को स्टीम करके इनमें चाट मसाला और नमक डालकर ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। 


घर की दही 
घर पर दही बनाने के लिए चीनी मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें। चीनी मिट्टी के बर्तन में डाले गुनगुने दूध में छाछ की एक बूंद डालें और इसे 21 बार चलाएं। दही प्रोबायोटिक का सबसे अच्छा स्त्रोत है और पैकेज्ड दही में प्रोबायोटिक का स्तर शून्य होता है, इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

सफेद मक्खन बनाएं 
सफेद मक्खन में कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने में मक्खन मददगार साबित हो सकता है। वहीं, पीले मक्खन में आर्टिफिशियल कलर और प्रिजर्वेटिव होते हैं।

घर पर सफेद मक्खन बनाना सबसे बेस्ट है। घर पर बने सफेद मक्खन को 8-10 दिनों तक स्टोर करने के लिए इसमें पानी और नमक मिलाएं और आपका सफेद मक्खन 8-10 दिनों के लिए सुरक्षित हो जाएगा।

लोहे की कढ़ाही में खाना बनाएं
हमेशा अलग-अलग साइज की लोहे की कढ़ाही रखें और जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें। यदि आपको दो लोगों के लिए खाना बनाना है, तो छोटी कढ़ाही का उपयोग करें, ताकि खाना पकने में कम टाइम लगे और खाने का पोषण बना रहे। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker