मध्यप्रदेश में कांग्रेस सतर्क रहे – असलम शेर खान

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान ने का कि मप्र में कांग्रेस को सतर्क रहना जरूरी है। यदि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इडिया मजलिए-ए-इत्तेहाद मुस्लेमीन (एआइएमआइएम) मप्र में चुनाव लड़ती है तो कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगी।

कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस को नुकसान हुआ है। आज कांग्रेस यहां सत्ता में नहीं है।

बता दें, मध्यप्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे असलम शेर खान भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं और उन्होंने ओलम्पिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

कांग्रेस में पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष होना चाहिए, ऐसे काम नहीं चलेगा। मैंने 2019 में राहुल गांधी को पत्र लिखा था कि मुझे अध्यक्ष बना दें लेकिन कोई जवाब नही मिला।

यह बात पूर्व केंदीय मंत्री असलम शेर खान ने कही। उन्होंने कहा कि ग्रुप जी-23 के कांग्रेस नेता भी यही चाहते हैं कि भले ही राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएं लेकिन चुनाव एक प्रक्रिया के द्वारा होना चाहिए।

दिल्ली में कांग्रेस समझ ही नहीं रही हे। असलम शेर खान ने कहा कि भारत की राजनीति में कांग्रेस तभी मजबूत हो सकती है जब वे इस बदलाव को समझें कि अब सातों दिन 24 घंटे काम करने वाला राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता चाहिए।

दिल्ली की कमजोर राजनीति से ही तीसरा विकल्प लोगों को मिल गया है। कांग्रेस को सबक लेना चाहिए।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker