मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि के बाद इन जगहों पर भी जायें

कृष्ण जन्माष्टमी आने वाली है, ऐसे में मथुरा की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। दिल्ली के करीब स्थित मथुरा को बहुत कम पैसों में घूमा जा सकता है। शांति और मंदिरों में घंटियों की गूंज आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

हर तरफ पॉजिटिव वातावरण आपको खूब पसंद आएगा। रिलेक्स करने के साथ बांके बिहारी के दर्शन का आनंद उठाएं।

मथुरा में भक्ति करने के लिए भगवान के मंदिरों के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन आज आपको बताने वाले हैं मथुरा में एक्टिविटीज के लिए फेमस जगहों के बारे में। 

यमुना किनारे स्थित कंस किले को 16 वीं सदी में राजा मान सिंहर ने दोबारा बनवाया था। खास बात ये हैं कि इसमें हिंदू और इस्लामिक दोनों वास्तुकला का मिला जुला रूप नजर आता है।

हालांकि अब यह जगह खंडहर बन चुकी है, जिसके कारण पूर्व में बनी चीजें यहां उस रूप में नहीं दिखाई देतीं।

श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही आकाशषवाणी हुई थी। जिसके बाद से ही कंस ने कृष्ण को मारने के लिए कई तरह के षडयंत्र रचे, लेकिन अंत में वही हुआ जो नियति में था।  

भगवान कृष्ण की गाथाओं को दर्शाता ये मंदिर बेहद सुंदर है। कृपालु महाराज ने इस मंदिर का निर्माण कराया है। लेजर लाइट की रोशनी में गाए जाने वाले गीतों का आनंद जरूर लें। यहां बनी छोटी-छोटी झांकिया भी देखने लायक हैं। 

मथुरा में मंदिरों के दर्शन के बाद आप यहां के इतिहास को भी जानें। इस म्यूजियम में प्राचीन काल की मूर्तियां, पेंटिंग्स, सिक्क और इतिहास से जुड़ी कई चीजें मिलेंगी। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker