सिलेंडर हुआ और महंगा
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं। बीते 15 दिनों में ही गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो चुका है।
आज यानी एक सितंबर को 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के बढ़ते दामों को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश अन्याय के खिलाफ एकजुट हो रहा है।
राहुल गांधी गांधी ने ट्वीट किया, ‘जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला ख़ुद मित्र-छाया में सो रहा है…लेकिन अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है।’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने हैशटैग ‘भाजपा की लूट के खिलाफ भारत लिखते हुए चार महानगरों में इस साल जनवरी से लेकर अभी तक, एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि की एक सूची भी साझा की।