सुमित अंतिल ने भी जेवलिन थ्रो में दिलाया मेडल

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। जैवलिन थ्रो में सुमित आंतिल ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचि दिया है।

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है। सुमित ने एफ64 क्लास में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

सड़क हादसे में अपना एक पैर गंवाने वाले सुमित ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक दो वर्ल्ड रेकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

सुमित के गोल्ड जीतने के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भारत के सात मेडल हो गए हैं, जोकि इन खेलों के इतिहास में उसका अबतक का बेस्ट प्रदर्शन है।

इससे पहले सुबह स्टार खिलाड़ी और दो बार के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया ने सिल्वर जीता था।

Back to top button