जल जीवन मिशन घोटाले की जांच को लेकर आप का प्रदर्शन

झाँसी। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने योगी  सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन में हुए घोटाले के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय पर पानी के मटके फोड़कर प्रदर्शन व ज्ञापन दिया।


पार्टी के कार्यकर्ताओं व पुलिस प्रशासन में प्रदर्शन के दौरान तकरार भी हुई।

इस प्रदर्शन में प्रदेश सचिव अर्चना गुप्ता, महेंद्र कुमार, निर्वाचित पार्षद आशीष रायकवार जिले से पुत्तू कुशवाहा, राजीव दिवेदी, रामावतार यादव, ठाकुरदास, कमल अहिरवार, शशांक दुबे, शिवांश गुप्ता, नीरज, रवि बघेल महानगर से इरशाद खान, राशिद, हनीफ, हबीब, वीरू बाल्मिकी विधानसभाओं से आशीष गुप्ता, संजीव उपाध्याय, चंद्रभान चकारा, संतोष प्रजापति, राम प्रकाश, कृष्णकांत यादव आदि शामिल रहे। 

Back to top button