2 अपहृता 48 घंटे में किया सकुशल बरामद।20 लाख रुपए की कि

हमीरपुर। 2 अपहृता 48 घंटे में सकुशल बरामद किया एवं उनके कब्जे से घर से ले जाया गया संपूर्ण सोना (अनुमानित कीमत करीब 16 लाख) एवं 02 लाख नगद बरामद कर लिया गया है|

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जरिया में 21अगस्त 2021 को रामकरन सोनी पुत्र बाबूराम सोनी निवासी मु0 तिलक नगर कस्वा गोहाण्ड थाना जरिया द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बावत 02 अभियुक्तों द्वारा  पुत्री सीमा (काल्पनिक) उम्र करीब 22 वर्ष एवं भतीजी मीना (काल्पनिक) को सुभाष नगर गोहांड थाना जरिया निवासीगण 02 बाल अपचारी द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने एवं वादी की पुत्री द्वारा अपने घर में रखे सोने के जेवरात एवं नगदी लेकर ले जाने के सम्बंध में थाना जरिया में  धारा-363/366 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित द्वारा क्षेत्राधिकारी सरीला एवं थाना जरिया को उपरोक्त पंजीकृत अभियोग के सम्बन्ध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में  23.अगस्त.2021 को क्षेत्राधिकारी सरीला के निर्देशन में गठित थाना जरिया पुलिस टीम उ0नि0 कृष्ण मोहन पाण्डे,आरक्षी ललित कुमार,महिला आरक्षी सरिता तिवारी द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित दोनो अपह्रताओं को दो दिवस मे ही सकुशल बरामद किया गया एवं वादी मुकदमा की पुत्री द्वारा अपने घर से ले जाया गया सम्पूर्ण जेवरात सोना वजनी करीब 373 ग्राम 220 मिली ग्राम (अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रूपये) एवं दो लाख रूपये नगद बरामद किया गया।

 पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि दोनों अपह्रताओं के परिजनों द्वारा  तहरीर में 220 मिलीग्राम सोना  बताया गया था जोकि दोनों अपहर्ताओं की बरामदगी में 373 ग्राम सोना बरामद हुआ है! दोनों बच्चियों का मेडिकल कराया जा रहा है! उन्होंने बताया कि  मेडिकल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी!

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker