शिवराज सिंह चौहान ने दी स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उत्तरप्रदेश के ग्राम अतरौली के निकट ग्राम नरौरा में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केन्द्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्र-संस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी थे। उन्होंने भी स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह एक व्यक्ति ही नहीं एक संस्था भी थे।

वे निर्धन वर्ग के उत्थान के लिए सदैव सक्रिय रहे। उन्होंने किसानों के अधिकार-पत्र बनाने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया। स्व. सिंह पिछड़े वर्ग और किसानों के हित में आजीवन प्रयासरत रहे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker