जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ 17 नई FIR

मुंबई। मुंबई पुलिस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुंबई के विभिन्न हिस्सों में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कथित रूप से कोविड -19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले में 17 नई एफआइआर दर्ज की है।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने आज मुंबई में भाजपा की रैली के खिलाफ कोविड -19 मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए 17 नई प्राथमिकी दर्ज की है।

शुक्रवार तक मुंबई के विभिन्न थानों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ 19 प्राथमिकी दर्ज की गईं और नए मामले दर्ज होने के साथ ही दर्ज प्राथमिकियों की कुल संख्या 36 हो गई है। 

मुंबई पुलिस ने नई प्राथमिकी मुंबई के मुलुंड, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, पंत नगर, खार, सांताक्रूज, पवई, एमआईडीसी, साकी नाका, मेघवाड़ी, गोरेगांव, चारकोप, बोरीवली और एमएचबी पुलिस स्टेशनों में दर्ज की है।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की पाबंदियों के बावजूद राणे ने गुरुवार को मुंबई में अपनी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी। राज्य में जारी कोरोना महामारी को देखते हुए कई विपक्षी नेताओं ने रैली का विरोध भी किया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker