हाथों में सज रही खूबसूरत मेहंदी

जबलपुर। रक्षाबंधन के लिए बाजार, पार्लर, मॉल हर जगह मेहंदी लगवाने के भीड़ लगी हुई है। सावन में मेहंदी लगाने की परंपरा है।

हर एक बहन खुश है कि वो रक्षाबंधन का त्योहार मनाने वाली है। महामारी के दौर में इस त्योहार को मनाने का अवसर मिल रहा है। सभी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

रक्षाबंधन पर मेहंदी की आकर्षक डिजाइन लगाई जा रही है। अरेबियन मेहंदी डिजाइन के अलावा रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन की तस्वीर वाली मेहंदी डिजाइन लोग लगवाना पसंद कर रहे हैं।

मेहंदी को लेकर भी समय के साथ काफी बदलाव आ रहे हैं। थीम बेस्ड मेहंदी डिजाइन लगवाई जा रही है। मेहंदी आर्टिस्ट धवल ठक्कर ने बताया कि रक्षाबंधन में मेहंदी लगवाने के लिए काफी सारे आर्डर हैं।

सभी तरह-तरह की डिजाइन लगवाने के लिए खुद डिजाइन की फोटो लेकर आ रहे हैं। बच्चों से लेकर महिलाओं तक सभी में मेहंदी लगवाने का उत्साह है।

सभी की अपनी एक पसंद है। इस समय भरी हुई डिजाइन ज्यादा पसंद की जा रही है। जिसे 20 मिनट में पूरा किया जा रहा है। रक्षाबंधन के एक दिन पहले मेहंदी लगवाने की काफी मांग है।

इतनी व्यस्तता के बीच सभी के आर्डर पूरा करना चुनौती की तरह है। दीक्षा गुप्ता ने बताया कि मेहंदी में इन दिनों काफी सारे प्रयोग किए जा रहे हैं।

एक बार फिर ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन डिमांड पर हैं। अरेबियन मेहंदी डिजाइन को लेकर लोगों का रुझान कम हुआ है। भरी हुई डिजाइन लोगों की पहली पसंद में शामिल हो चुकी है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker