राजीव गांधी के नाम पर महाराष्ट्र सरकार ने शुरू किया पुरस्कार

मुंबई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम देश के शीर्ष खेल रत्न पुरस्कार से हटाए जाने के कुछ दिन बाद महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को समाज की मदद करने वाले सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) संगठनों को सम्मानित करने के लिए उनके नाम पर एक पुरस्कार की स्थापना की है।

एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि यह पुरस्कार राजीव गांधी के योगदान के स्मरण के लिए है। राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं।

उन्होंने अपने कार्यकाल में आइटी क्षेत्र को काफी प्रोत्साहन दिया था। आदेश के अनुसार, यह पुरस्कार हर साल दिवंगत कांग्रेस नेता की जयंती पर 20 अगस्त को दिया जाएगा, लेकिन इस साल प्राप्तकर्ता का चयन 30 अक्टूबर तक किया जाएगा।

पुरस्कार के लिए स्क्रीनिंग संगठनों के लिए रूपरेखा तय करने के लिए महाराष्ट्र सूचना और प्रौद्योगिकी निगम नोडल एजेंसी होगी। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को मुंबई में हुआ था। महाराष्ट्र में इस समय कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा के गठबंधन की महा विकास अघाड़ी सरकार है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker