परमबीर सिंह के खिलाफ कोई एलओसी जारी नहीं हुई: एसीबी

मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्‍त परमबीर सिंह  के खिलाफ लुकआउट नोटिस  जारी करने की खबरों पर एसीबी (राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ) ने सफाई देते हुए कहा है कि परमबीर सिंह के खिलाफ इस तरह की कोई भी एलओसी (LOC) जारी नहीं की गई है।

एसीबी (ACB) ने अपने बयान में कहा है कि कुछ रिपोर्टस में ये दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र एसीबी ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्‍त परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है, यह खबर पूरी तरह से झूठी है।

गौरतलब है कि इससे पहले ये खबर आयी थी कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त (सीपी) परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली के मामले में महाराष्ट्र के राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दो लुकआउट नोटिस जारी किए हैं। अब परमबीर सिंह किसी भी एयरपोर्ट से दूसरे देश में नहीं जा सकते।

बता दें कि परमबीर सिंह के खिलाफ डेवलपर श्याम सुंदर ने 20 करोड़ रुपये जबरन वसूलने के मामले में मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवायी थी। इस एफआइआर के बाद लुकआउट नोटिस जारी करने की खबर आयी थी। परमबीर सिंह पर पुलिस निरिक्षक अनूप डांगे ने आरोप लगाया था कि उनके कहने पर ही डांगे को निलंबित किया गया था।

दरअसल डांगे एक पब विवाद में कुछ लोगों का पक्ष लेने में नाकामयाब साबित हुए थे जिसकी वजह से उन्‍हें निलंबित कर दिया गया था। डांगे का आरोप था कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्‍त परमबीर सिंह ने उनका निलंबन रद करने के लिए 2 करोड़ रुपये मांगे थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker