नए सीएम का ऐलान जल्द

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन बनने जा रहा है, इस पर आज भाजपा विधायक दल की बैठक में तस्वीर साफ होगी। अभी तक के सियासी समीकरणों के हिसाब जो भी मुख्यमंत्री बनेगा वह विधायकों में से ही तय किया जाएगा।

इसमें सबसे प्रबल दावेदारों के रूप में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का नाम शुमार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ रावत शुक्रवार शाम को दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे से लौटे हैं।

रात पौने दस बजे सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से रूबरू तीरथ ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई और उसके बाद राजभवन जाकर इस्तीफा सौंप दिया। माना जा रहा है कि जातीय और क्षेत्रीय समीकरण के हिसाब से महाराज राज्य के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

चूंकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ब्राह्मण हैं तो फिर जातिगत समीकरण साधने के लिए ठाकुर नेता को ही सीएम बनाए जाने की सबसे ज्यादा संभावना है। महाराज के अतिरिक्त अन्य दावेदारों में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, विशन सिंह चुफाल के साथ ही युवा चेहरों के रूप में राज्य मंत्री धन सिंह रावत और विधायक पुष्कर सिंह धामी के नाम की भी चर्चाएं हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker