सेहत के लिए कैसा है काजल बच्चों की आंखों पर लगाना

डॉक्टर की माने तो ऐसा करना बेहद नुकसानदायक होता है। इसके बावजूद बच्चों की कोमल आंखों में काजल लगाया जाता है। डॉक्टर के मुताबिक बच्चों की सेहत के लिए यह जहर की तरह काम करता है।

बच्चों को हाइअर गट ऑप्जर्पशन होता है और उनका नर्वस सिस्टम विकास की प्रक्रिया में होता है। ऐसे में काजल में मौजूद लीड जहर की तरह काम कर सकता है। आइए जानते हैं कि क्यों नहीं लगाना चाहिए बच्चों को काजल।

क्यों ना करें काजल का इस्तेमाल

काजल बनाने में लीड का इस्तेमाल किया जाता है। जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। यह किडनी, मस्तिष्क, बोन मैरो और शरीर के अन्य अंगों को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। यदि ब्लड में लीड का स्तर बढ़ जाए तो कोमा में जाने की संभावना बढ़ जाती है और बात इतनी बिगड़ सकती है कि इंसान की मौत भी हो जाए। ऐसे में ये नवजात की सेहत के लिए खतरों से भरा है।

क्या घर में बना काजल सेफ है?

घर में बने काजल को प्राकृतिक होने की बात कही जाती है, लेकिन घर में बने काजल भी सुरक्षित नहीं होते। इन काजलों में कार्बन मौजूद होता है, जो बच्चे की आंखों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। बच्चों की आंखों में इनफेक्शन होने का खतरा भी बना रहता है, क्योंकि इस काजल को उंगली से लगाया जाता है।

मिथ और सच्चाई

मिथ- नजर से बचाता है
सच्चाई- इसका कोई वैज्ञानिक आधार मौजूद नहीं है।

मिथ- लोगों की माने तो काजल लगाने से बच्चे ज्यादा देर तक सोते हैं।
सच्चाई- डॉक्टर्स की मानें तो बच्चे रोजाना 17-19 घंटे सोते हैं।

मिथ- आंखें और पलके बड़ी होती हैं
सच्चाई- ये तर्कहीन बात है

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker