अब जीईपी का भी होगा आकलन

 देहरादून। उत्तराखंड में अब जीडीपी की तर्ज पर सकल पर्यावरणीय उत्पाद यानी जीईपी का आकलन भी किया जाएगा। वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर यह घोषणा की।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले जिलों और विभागों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक गांव और शहर के अभिलेखों में शामिल तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा।

इसके अलावा सभी विभागों में क्लाइमेट चेंज की मद खोलकर बजट की व्यवस्था की जाएगी।

Back to top button