पूर्व IAS सूर्यप्रताप सिंह को मिली हाईकोर्ट से राहत

हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

लखनऊ। आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह को बड़ी राहत मिली। हाईकोर्ट ने पूर्व IAS सूर्यप्रताप सिंह पर FIR में गिरफ्तारी पर रोक लगाई है.

ज्ञात हो कि उन्नाव में गंगा में बहती लाशों पर सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट किया था,बहती लाशों के मामले में पुलिस ने FIR लिखी थी।

हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है,उन्नाव पुलिस को भी हाईकोर्ट ने नोटिस दिया,हाईकोर्ट में 4 हफ्ते के बाद दोबारा होगी सुनवाई।

Back to top button