बीजेपी की पूर्व प्रदेश मंत्री मधु मिश्रा का लखनऊ में हुआ निधन

लखनऊ : भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री मधु मिश्रा का लखनऊ में निधन हो गया। वह लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती थीं। मूल रूप से देवरिया की रहने वाली मधु मिश्रा आजकल लखनऊ के आशियाना में रहती थीं। उनके निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनके पुत्र ने बताया कि अयोध्‍या में उनकी अंत्‍येष्टि की जाएगी। मधु मिश्रा के निधन पर पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया है।

Back to top button