शर्मनाक: पुलिस ने युवक को छत से फेंका, मौत

बुलंदशहर, बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली एरिया के मुंडाखेड़ा में एक युवक को छत से फेंकने का आरोप पुलिस पर लगा है। गोकशी के मामले में पुलिस युवक को गिरफ्तार करने के लिए गई थी। आरोप है कि पुलिस ने उसी दौरान गोकशी के आरोपी को छत से फेंक दिया।

अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। जिसकी मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने मुंडाखेड़ा चौराहे पर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत कराया। वहीं, एसएसपी ने एसपी देहात को जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर क खुर्जा थाना क्षेत्र के मुंडाखेड़ा निवासी आकिल को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम उसके घर गई थी। आकिल पर 6 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और यह गोकशी के मामले में फरार चल रहा था। तीन दिन पहले पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए मुंडाखेड़ा गई थी।

मृतक की बेटी ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने उसके पिता आकिल को छत से नीचे फेंक दिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार को आकिल ने दम तोड़ दिया। उधर, मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने मुंडाखेड़ा चौराहे पर इक्टठा होकर जाम लगा दिया।

इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच करने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। एसपी देहात हरेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहा था।

पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए गई थी। वह पुलिस को देखकर छत से कूदकर भाग गया था। जिसके बाद पुलिस लौट आई थी। परिजनों की तरफ से लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker