कोविड काल में पूर्ण निष्ठा से रोगियों की सेवा कर रही हैं नर्सें : योगी

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर समस्त नर्सों को दी बधाई

लखनऊ:12 मई, 2021। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सभी नर्सों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं

अपने संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान है। वैश्विक महामारी कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों में हमारी नर्सें कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर के रूप में पूर्ण निष्ठा से रोगियों की सेवा कर रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस नर्सों के सेवाभाव का कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करने, उन्हें सम्मानित करने तथा उनके प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है।

Back to top button