मैत्री सेतु का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच फेनी नदी पर बने नए ब्रिज ‘मैत्री सेतु’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया है। उद्घाटन कार्यक्रम में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल हुईं। मैत्री सेतु का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने बांग्लादेश दौरे के दौरान मैंने और प्रधानमंत्री शेख हसीना जी ने मिलकर त्रिपुर को बंग्लादेश से सीधे जोड़ने वाले जिस ब्रिज का शिलान्यास किया गया था आज उसका लोकार्पण किया गया है। बता दें कि यह सेतु त्रिपुरा राज्य की फेनी नदी पर बना हुआ है। जो कि त्रिपुर और बांग्लादेश के बीच से बहती है।

पीएम मोदी ने त्रिपुर के लोगों संबोधित करते हुए कहा कि आज से 3 साल पहले आप लोगों ने एक नया इतिहास रचा था और पूरे देश को एक मजबूत संदेश दिया था। पीएम ने कहा कि दशकों से राज्य के विकास को रोकने वाली नाकारात्मक शक्तियों को हटाकर त्रिपुर के लोगों ने एक नई शुरुआत की थी।

पीएम मोदी ने कहा- 2017 में आपने त्रिपुरा में विकास का डबल इंजन लगाने का फैसला किया। इस डबल इंजन के फैसले के कारण जो परिणाम निकले, वो आज आपके सामने है। आज त्रिपुरा पुरानी सरकार के 30 साल और डबल इंजन की 3 साल की सरकार में आए बदलाव को स्पष्ट अनुभव कर रहा है। जिस त्रिपुरा को हड़ताल कल्चर ने बरसों पीछे कर दिया था, आज वो ‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ के लिए काम कर रहा है। जहां कभी उद्योगों में ताले लगने की नौबत आ गई थी, वहां अब नए उद्योगों, नए निवेश के लिए जगह बन रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 6 साल में त्रिपुरा को केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि में बड़ी वृद्धि की गई है। वर्ष 2009 से 2014 के बीच केंद्र सरकार से त्रिपुरा को केंद्रीय विकास परियोजनाओं के लिए 3500 करोड़ रुपए की मदद मिली थी। जबकि साल 2014 से 19 के बीच 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की मदद दी गई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker