इरफ़ान के बाद बॉलीवुड को दूसरा बड़ा झटका

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन

मुम्बई। कल ही इरफ़ान खान की मौत से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में थी और आज एक और दर्दनाक खबर ने इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। ऋषि लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज यूएस में चल रहा था। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस बारे में ट्वीट किया है। ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि उनको सांस लेने में तकलीफ थी जिसके चलते उनकी फैमिली ने हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया था।

ऋषि कपूर यूएस में करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद बीते सितंबर भारत लौटे हैं। फरवरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

पहले उन्हें दिल्ली में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह वहां कोई फैमिली फंक्शन अटेंड करने गए थे। उस वक्त ऋषि ने बताया था कि उनको कोई इनफेक्शन हुआ है।

Back to top button